Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नोवाक जोकोविच मोंटे कार्लो टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में, मेदवेदेव भी जीते

मोंटे कार्लो
शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने अमेरिकी खिलाड़ियों के खिलाफ विजयी अभियान जारी रखते हुए गुरुवार को मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जोकोविच ने टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से हराया। विंबलडन 2016 में सैम क्वैरी के खिलाफ शिकस्त के बाद से दो बार के चैंपियन जोकोविच अमेरिकी खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार नौ मैच जीत चुके हैं। इससे पहले छठे वरीय स्टीफानोस स्टिपास को डेनियल मेदवेदेव के खिलाफ 6-2, 1-6, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। रूस के मेदवेदेव अगले दौर में जोकोविच से भिड़ेंगे।