दिल्ली कैपिटल्स ने आज फिर हार गई है. ये इस टीम की लगातार दूसरी हार है. आज इस टीम का कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया. सनराइजर्स हैदराबाद लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया. दिल्ली कैपिटल्स के 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए.
सनराइजर्स ने फिरोजशाह कोटला की धीमी पिच पर सलामी बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टों 48 रनों की पारी की बदौलत नौ गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 131 रन बनाकर जीत दर्ज की. जॉनी बैरेस्टों ने पांच रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 28 गेंद की अपनी तूफानी पारी में नौ चौके और एक छक्का मारा.
मैच के बाद क्या बोले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान

आज के मैच में भुवनेश्वर कुमार ने भी अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने इस सीजन का अपना पहला विकेट आज के मैच में ही लिया.
उन्होंने कहा,
“हमेशा कप्तान के रूप में आसान होता है जब टीम अच्छा प्रदर्शन करती है और मैं हमेशा मानता हूं कि कप्तान टीम की तरह ही अच्छा होता है. हम टॉस में निश्चित नहीं थे, पिच कैसा खेलेगी”
“लेकिन हमे ये पता था कि मैदान कितना छोटा है, हमें पता था कि दूसरी पारी में यह आसान होगा. हमें पता था कि यह एक मुश्किल लक्ष्य का पीछा होगा लेकिन हमें जो शुरुआत मिली वह शानदार थी”
केन विलियमसन के बारे में क्या बोले भुवनेश्वर कुमार

डेविड वार्नर का बल्ला भले ही आज नहीं चला लेकिन जॉनी बैरेस्टो ने अपने बल्लेबाजी से उनकी कमी पूरी कर दी है. दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो लगतार मैच हार चुके हैं.
उन्होंने आगे कहा,
“आईपीएल में जब भी आप लक्ष्य का पीछा करेंगे. तो दूसरी पारी में विकेट धीमे होंगे और सिर्फ यहाँ नहीं पूरे भारत में ऐसा होगा और स्पिन इसमें आपकी बहुत मदद करेगी. जिसके कारण हमें टीम अच्छी चयन के साथ खेलने की आवश्यकता है. केन लगभग फीट है लेकिन हम चाहते हैं कि वह जितना चाहे उतना समय ले”

आज के मुकाबले में जॉनी बैरेस्टो ने शानदार बल्लेबाजी की. ये खिलाड़ी इस आईपीएल सीजन शानदार बल्लेबाजी कर रहा है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post जीत के बाद भुवनेश्वर कुमार ने किया खुलासा, फीट होने के बावजूद क्यों नहीं खेल रहे केन विलियमसन! appeared first on Sportzwiki.