Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ली ने जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी की तारीफ की

मुंबई
आॅस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ उभरते हुए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्ण और नवदीप सैनी की तारीफ की। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे प्रसिद्ध ने मौजूदा सत्र में हालांकि अब तक सिर्फ दो विकेट जबकि रायल चैलेंजर्स के सैनी ने चार विकेट लिये हैं। मुंबई इंडियन्स के जसप्रीत बुमराह के नाम आठ विकेट हैं। ली प्रसिद्ध की तेज गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए हैं जो 145 की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं। दिल्ली के सैनी को विश्व कप के लिए जाने वाली भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर भेजा जा रहा है। ली ने कहा कि कई भारतीय गेंदबाज है। जसप्रीत बुमराह शानदार गेंदबाज है। उनके पास गति और अलग तरह का एक्शन है। प्रसिद्ध कृष्ण आईपीएल में 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे। नवदीप सैनी भी उभरते हुए तेज गेंदबाज है। भारत के मौजूदा तेज गेंदबाजों के पास अच्छी गति है।