Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमरान ताहिर ने किया धोनी की तारीफ़, इस भारतीय स्पिनर को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर

इंडियन प्रीमियर लीग के 12 वें संस्करण में राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ आखिरी मैच में धोनी के साथ हुए विवाद के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है, उनके इस बर्ताव की चारों ओर आलोचना हो रही है. कोई इसे गलत ठहरा रहा है, तो कोई इस बर्ताव को सही बताते हुए समर्थन कर रहा है.

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तो यहां तक कह दिया कि इस मामले के बाद धोनी को कम कम से कम तीन मैचों के लिए बैन कर देना चाहिए था.

प्तान धोनी का इमरान ताहिर ने किया बचावः

बता दें कि इम मामले ने मैच रेफरी ने आपस में विचार विमर्श करने के बाद धोनी के मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया था.  चेन्नई की ही टीम के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने कप्तान धोनी का बचाव किया है. ताहिर ने धोनी को एक प्रेरणादायी कप्तान भी बताया है.

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट अकादमी के लांच के मौके पर ताहिर ने कहा,

“वह शानदार कप्तान रहे हैं साथ ही बेहतरीन इंसान भी.वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहने वाले खिलाड़ी हैं,  परिस्थिति कैसी भी हो लेकिन वह उससे निपटने में माहिर है.”

दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्गज स्पिनर ने कहा कि

“इसीलिए मैं धोनी के अकादमी से जुड़ा हूं. और बच्चों की मदद करने के लिए तैयार हूं. इसके साथ ही मैं भी धोनी के साथ बहुत कुछ सीखूंगा, वह बहुत ही अच्छे इंसान है. वह प्रेरणा देने का काम भी समय-समय पर करते रहते हैं.”

धोनी के इस बर्ताव के बाद कई खिलाड़यों ने आलोचना की थी.ताहिर से जब पूछा गया कि धोनी उन युवाओं कि लिए यही दिशा तय कर रहे है, जिनमें से कई युवा इस आकादमी का हिस्सा है, तो इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे, तो उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने से इंकार कर दिया और कहा कि मैं आपसे माफी मांगता हूं. इस बारे में मुझे आपसे कुछ नहीं कहना.

Dhoni should be banned from 2-3 matches: Sehwag

इस दौरान उन्होंने भारतीय चाइनामैन की काफी तारीफ की, उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी जो कि टीम इंडिया का सितारा है. और वह इस समय क्रिकेट में अच्छा कर रहा है.

The post इमरान ताहिर ने किया धोनी की तारीफ़, इस भारतीय स्पिनर को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर appeared first on Sportzwiki.