मुम्बई, 4 अप्रैल: रोहित शर्मा, केविन पीटरससन, स्मृति मंधाना, माहेला जयवर्धने और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों ने गुरुवार को क्रिकेट की नई वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम को लांच किया। यह वेबसाइट हेड डिजिटल वर्क्स (एचडीडब्ल्यू)का उपक्रम है, जो भारत में सबसे लाभकारी ऑनलाइन रमी प्लेटफार्म-एस2थ्री का संचालन करता है।
एचडीडब्ल्यू ने इससे पहले फैनफाइट और अपने सोशल गेमिंग इकाई विटी गेम्स के माध्यम से फैंटेसी स्पोर्ट्स में प्रवेश किया था। क्रिकेट डॉट कॉम इसके व्यापक विविधिकरण योजना का एक हिस्सा है।
क्रिकेट डॉट कॉम क्रिकेट फैंस को नया अनुभव प्रदान करेगा क्योंकि इसका फोकस लाइव मैच के दौरान डाटा पर होगा और यह एक रोचक सेकेंड स्क्रीन अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस प्लेटफार्म पर एचडीडब्ल्यू फैन्स को नियमित तौर पर कंटेंट प्रदान करने के साथ-साथ छोटे आकार की डाटा अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य फैन्स के अनुभव को रोचक और विविध बनाना है।
एचडीडब्ल्यू ने छह महीने से भी कम समय की तैयारी के बाद क्रिकेट डॉट कॉम को लांच किया है। इसका मुख्यालय बेंगलुरू में है और यहीं से इस वेबसाइट को संचालित किया जाएगा। क्रिकेट डॉट कॉम को फैन्स को नया अनुभव देने के मकसद से विकसित और लांच किया गया है।
वेबसाइट के लांच के अवसर पर एचडीडब्ल्यू के सीईओ दीपक गुल्लापल्ली ने कहा, “क्रिकेट डॉट कॉम का लांच कम्पनी के व्यापक ब्ल्यूप्रिंट का हिस्सा है। भारत में क्रिकेट को धर्म का दर्जा प्राप्त है और हम इस क्षेत्र में बड़ी भूमिका अदा करना चाहते हैं। हम पहले से फैनफाइट के माध्यम से स्पोर्ट्स गेम व्यवसाय में सक्रिय हैं और अब हम क्रिकेट डॉट कॉम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगोंे के साथ जुड़ना चाहते हैं।”
The post रोहित, स्मृति, लारा, पीटरसन और जयवर्धने ने लांच की क्रिकेट की नई वेबसाइट appeared first on Sportzwiki.