खेल डेस्क। एमए चिदंबरम स्टेडियम मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण की शीर्ष दो टीमों दिल्ली कैपिल्टल और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आज मुकाबला होगा। इन दोनों ही टीमों का लक्ष्य शीर्ष स्थान पर अपना दबदबा कायम करने का होगा।
आईपीएल के 12वें सत्र में दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में आठ जीत के बाद 16 अंकों के साथ शीर्ष पायदान पर है जबकि तीन बार की चैम्पियन चेन्नई रन रेट में पिछडक़र 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर कायम है। चेन्नई सुपर किंग्स के सामने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बीमार परेशानी का सबसे बड़ा कारण बनी हुई है। अभी यह तय नहीं हो सका है कि धोनी इस मुकाबले में खेलेंगे या नहीं।
इस संबंध में टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संख्या पर कहा था कि कप्तान धोनी पिछले सप्ताह बीमार थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उनके खेलने पर फैसला टॉस से पहले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह ठीक हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने अभ्यास में भाग नहीं लिया था।
उन्होंने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और भारतीय ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फाफ डु प्लेसिस ठीक है। वहीं रवीन्द्र जडेजा इस मैच में खेल सकते हैं। गौरतलब है धोनी की अनुपस्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। उनकी गैर मौजूदगी में टीम की कप्तानी बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने की है।दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एक बार फिर से टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।