खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में हार का क्रम नहीं टूट रहा है। उसे रविवार को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा है।
इस IPL मैच में अंगद के पांव बने स्टंप्स, तेज गेंदबाज की गेंद पर भी नहीं उड़ी गिल्लियां
इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स ने आईपीएल इतिहास के एक सत्र में लगातार छह मैच हारने के दिल्ली डेयरडेविल्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स को भी 2013 में अपने शुरुआती छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।कागिसो रबादा की तूफानी गेंदबाजी के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को चार विकेट से शिकस्त दी।
विश्व की नम्बर वन टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने अय्यर (67) की शानदार पारी की सहायता से 18.5 ओवर में छह विकेट पर 152 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान अय्यर ने 50 गेंदों की अपनी पारी के दौरान दो छक्के और आठ चौके लगाए।
आईपीएल: अब धोनी बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा कर छोड़ देंगे इस दिग्गज खिलाड़ी को पीछे
इससे पहले दिल्ली की ओर से रबादा ने 21 रन पर चार विकेट हासिल कर आरसीबी को बड़ा स्कोर नहीं खड़ा करने दिया। आरसीबी की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 41 और मोईन अली ने 32 रन बनाए। दिल्ली की ये छह मैचों में तीसरी जीत है।
आरसीबी हारी पर विराट कोहली के नाम दर्ज हो गए ये दो बड़े रिकॉर्ड