Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई-पंजाब मैच में इन दिग्गज खिलाडिय़ों की होगी वापसी, ब्रावो का खेलना संदिग्ध

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला होगा। इस मुकाबले में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का लक्ष्य जीत की पटरी पर लौटने का होगा। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। शनिवार को होने वाले मैच के लिए चेन्नई और पंजाब दोनों ही टीमों की ओर से कई दिग्गज खिलाडिय़ों की वापसी हो सकती है।

डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो नहीं, ये खिलाड़ी है सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की गारन्टी

पंजाब की ओर से क्रिस गेल वापसी कर सकते हैं जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेले थे। दूसरी ओर चेन्नई की ओर से मुरली विजय की टीम में वापसी हो सकती है। उन्हें अंबाती रायुडू की जगह टीम में जगह दी जा सकती है। वहीं स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का इस मुकाबले में खेलना संदिग्ध है, जिन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी। उनके स्थान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कगेलेइन को चेन्नई की अन्तिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

सुरेश रैना ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने इकलौते बल्लेबाज

अभी तक दोनों टीमों तीन मैच जीत चुकी हैं और इस मुकाबले में दोनों टीमों के इरादे एक दूसरे पर दबदबा बनाने के होंगे। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के पास अनुभवी स्पिनर है जबकि पंजाब में स्पिन आक्रमण का नेतृत्व खुद कप्तान रविचन्द्रन अश्विन कर रहे हैं। पंजाब के पास स्पिन गेंदबाजों में मुजीब उर रहमान, लेग स्पिनर एम अश्विन और सी वी वरूण हैं।

आरसीबी-केकेआर मैच : अब कोहली और एबी डिविलियर्स हासिल करने उतरेंगे ये विराट उपलब्धि