Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने कहा दिल्ली कैपिटल्स सौभाग्यशाली है जो उसकी टीम में मौजूद है यह खिलाड़ी

इस आईपीएल का अभी तक सबसे रोमांचक मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच हुआ था. इस मैच में इस सीजन का पहला सुपर ओवर भी खेला गया था. जिसमे कगिसो राबाडा के शानदार गेंदबाजी की वजह से दिल्ली की टीम ने मैच जीत लिया था.

सभी क्रिकेट दिग्गज कर रहे हैं कगिसो राबाडा की तारीफ

सुपर ओवर में 11 रन बचाने के बाद से सभी क्रिकेट दिग्गज कगिसो राबादा की तारीफ कर रहे हैं, क्योंकी राबाडा द्वारा फेंके गये इस सुपर ओवर में कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल बल्लेबाजी कर रहे थे जो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं.

सुपर ओवर में राबाडा की गेंदबाजी से प्रभावित होकर दिल्ली की टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने उनकी तारीफ की और कहा कि

“186 रनों का पीछा करते समय यदि आप एक समय 2 विकेट पर 170 रन तक पहुंच जाएं और उसके बाद भी वो मैच सुपर ओवर तक जाये तो निश्चित ही आपने अंतिम ओवरो में ख़राब खेल दिखाया है. दिल्ली की टीम को राबाडा का धन्यवाद करना चाहिय, क्योंकी उन्होंने जिस तरह से सुपर ओवर में गेंदबाजी की वो सच में काबिलेतारीफ है”.

कमजोर और अनुभवहीन है दिल्ली का निचला क्रम

दिल्ली की टीम कोलकाता के 186 रनों का पीछा करते हुए एक समय 2 विकेट खोकर 170 रन बना चुकी थी और अच्छी स्थिति में दिख रही थी पर अचानक ऋषभ पंत के आउट होने के बाद दिल्ली ने अपनी लय खो दी उसके तुरंत बाद ही 99 रनों पर खेल रहे पृथिवी शॉ भी अपना विकेट दे दिए और दिल्ली मुश्किल में फंस गयी.

अंतिम ओवर में दिल्ली को 6 रन बनाने थे और तभी कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करके उस ओवर में मात्र 5 रन दिए और मैच बराबरी पर पहुंच गया.

पहली गेंद पर चौका खाने के बाद भी राबाडा ने बचाये 11 रन

सुपर ओवर में दिल्ली की टीम मात्र 10 रन ही बना पाई और कोलकाता को 11 रनों का टारगेट दिया. दिल्ली के लिए सुपर ओवर में पंत, शॉ और कप्तान श्रेयस ने बल्लेबाजी की और कोलकाता की तरफ़ से गेंदबाजी प्रसिद्ध कृष्णा ने की.

दिल्ली की तरफ़ से सुपर ओवर डालने कगिसो राबाडा आये तो कोलकाता ने आंद्रे रसेल और कप्तान दिनेश कार्तिक को बल्लेबाजी के लिए भेजा, लेकिन राबाडा की शानदार गेंदबाजी के कारण कोलकाता ये मैच 3 रन से हार गयी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

The post गौतम गंभीर ने कहा दिल्ली कैपिटल्स सौभाग्यशाली है जो उसकी टीम में मौजूद है यह खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.