मुंबई इंडियंस के खिलाफ 177 रन के सफल रनों को चेस करते हुए पंजाब के सलामी बल्लेबाज ने धीमी शुरुआत का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने पिच पर भरपूर समय लिया. इसमें क्रिस गेल जैसे सरीखे बल्लेबाज ने उनकी मदद की. इस मैच को पंजाब ने आठ विकेट से जीत लिया.

धीमी शुरुआत का किया बचावः
मोहाली में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब ने शुरुआती ओवरों में बेहद धीमी शुरुआत की, 6 ओवर में महज 37 रन ही बना पाए, लेकिन एक बात अच्छी रही कि इस दौरान कोई भी विकेट नहीं गिरा. इसके बाद गेल ने बड़े हिट मारने की जिम्मेदारी ली.
हालांकि इसके बाद वह ज्यादा देर तक पिच पर नहीं रुक सके. 8 वें ओवर में वह 24 गेंद पर 40 रन बनाकर पवेलियन की ओऱ रुख कर गए.

तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मयंक अग्रवाल इस बार अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. वह मुंबई के गेंदबाजों को चारों तरफ शाट मार रहे थे. मयंक ने रन रेट को कुछ ही देर में बढ़ा दिया.
आठ विकेट से जीत की थी दर्जः
अग्रवाल के आउट होने के बाद ही राहुल ने गियर स्विच किया. राहुल ने मुंबई के गेंदबाजों की अच्छे से खबर ली, और मैच को 19 वें ओवर में ही खत्म कर दिया.
उन्होंने कहा कि इस बार मैं पिच पर अपने आपको समय देना चाह रहा था, जिसमें मयंक और गेल दोनों ने मदद की. मुझे पता था कि अगर मैं गेंदो को समझने लगा तो खेल आसान हो जाएगा. हमारी रणनीति कारगर साबित हुई.
“I’ll keep for 7-8 games, you should do it for the rest!”@klrahul11 and @DavidMillerSA12 bonded so well while taking @lionsdenkxip over the line against MI that they’ve decided to share wicket-keeping duties! By @tanmoym #KXIPvMI
Full Interview
https://t.co/R5PAjgy00v pic.twitter.com/pgteEAHBm9
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2019
आर. अश्विन ने भी धीमी शुरुआत का बचाव करते हुए कहा कि
“वो दोनों अनुभवी खिलाड़ी हैं, उनको पता था कि खेल को किस तरह आगे बढ़ाना है. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच पर ओस आएगी, इसके बाद गेंद बल्ले पर ठीक से आने लगेगी, इसी रणनीति के तहत उन्होंने काम किया और कारगर साबित हुए.”

21 गेंद पर 43 रन बनाने मयंक अग्रवाल को मैन आफ दे मैच चुना गया, कहा कि भारत की तरफ से खेलते हुए उनके आत्मविश्वास में दिन प्रतिदिन बढ़त हासिल हुई है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.
The post क्रिस गेल जब बल्लेबाजी कर रहे हों तो न करें हीरो बनने की कोशिस: केएल राहुल appeared first on Sportzwiki.