रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 2019 किसी बुरे सपने की तरह है। टीम को पहले 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सिर्फ दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्हें पहले 6 मैचों में लगातार हार मिली है। चेन्नई के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में मिली हार के बाद टीम को मुंबई, हैदराबाद, राजस्थान, कोलकाता और दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ चुका है।
आरसीबी का हारना अच्छा

जहाँ एक तरफ फैन्स विराट कोहली की टीम की हार से परेशान हैं वहीं दिग्गज सुनील गावस्कर इसे अच्छा मानते हैं। मिड डे के लिए अपने कॉलम में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने लिखा
“यदि आरसीबी प्ले ऑफ में नहीं पहुँचता है, जैसा कि अब तक की संभावना है, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक आशीर्वाद हो सकता है। सबसे पहले, भारतीय कप्तान के लिए विश्व कप 2019 के लिए अपनी बैटरी को रिचार्ज करने के लिए एक सप्ताह ज्यादा का समय मिल जायेगा। एक अंधविश्वासी दृष्टिकोण से, इसका मतलब यह हो सकता है कि आईपीएल में उनके पास जो भी भाग्य नहीं था वह विश्व कप के लिए बचा हो।”
विश्व कप जरूरी

आईपीएल हर साल खेला जाता है और विश्व कप चार सालों में एक बार आता है। इसके साथ ही विश्व कप क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट भी माना जाता है। सुनील गावस्कर ने आगे लिखा
“यह वही है जो भारत चाहता है, विश्व कप चार साल में आता है जबकि आईपीएल हर साल होता है। इसलिए इस साल विश्व कप जीतना आईपीएल जीतने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।”
गेंदबाजी क्षमता पर उठाये सवाल

आरसीबी की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी गेंदबाजी को माना जा रहा है। सुनील गावस्कर का भी मानना है कि युजवेंद्र चहल के अलावा टीम के पास कोई बेहतर गेंदबाज नहीं है। उन्होंने लिखा
“सच कहूँ तो, युजवेंद्र चहल के अलावा बैंगलोर के पास कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है जो अच्छी गेंदबाजी करने के साथ इस फॉर्मेट में रन खर्च न करे।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार से खुश हैं सुनील गावस्कर, कहा भारत के लिए हैं फायदेमंद appeared first on Sportzwiki.