Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पोर्ट्स फ्लेशेज का आईसीसी वनडे विश्वकप कमेंट्री के लिए ऑस्ट्रेलिया से करार

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: भारत की सबसे बड़ी मल्टी स्पोर्ट्स एप साथ ही भारत का एकमात्र 24 गुणा 7 स्पोर्ट्स रेडियो चैनल ने इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया के तीन रेडियो चैनल के साथ करार किया। ये सभी चैनल स्पोर्ट्स फ्लेशेज की लाइव कमेंट्री फीड को लेंगे।

स्पोर्ट्स फ्लेशेज विश्वकप के लिए कमेंट्री टीम में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज माइकल क्लार्क और ब्रैड हॉग होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के रेडियो चैनल स्पोर्ट्स फ्लेशेज से मिल रही लाइव फीड का ब्रॉडकास्ट लेंगे, इस डील से लगभग 50 लाख यूएस डॉलर का लक्ष्य है, साथ ही 25 मिलयन ऑस्ट्रेलियन फैंस तक इस कमेंट्री को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस मौके पर स्पोर्ट्स फ्लेशेज के सीईओ रमन रहेजा ने कहा, “आईसीसी वनडे विश्वकप क्रिकेट का सबसे बड़ा इवेंट है, पूरे विश्व भर के फैंस के लिए, जिसको लेकर हम फैंस के लिए एक विश्व स्तरीय अनुभव लेकर आ रहे हैं। हम इस ऑडियो कमेंट्री को मिलियन फैंस तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।”

स्पोर्ट्स फ्लेशेज विश्वकप की कमेंट्री के लिए कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। इस ऑडियो फीड में रियल टाईम कमेंट्री के साथ चैट सेशन मैच के पहले और बाद में होगा।

रेडियो स्पोर्ट्स फ्लेशेज ने जनवरी 2018 में 24 गुणा 7 इंटरनेट रेडियो चैनल की शुरुआत की थी, जिसमें फैंस के लिए स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरे, लाईव चैट कमेंट्री. टॉक शो, स्पेशल स्पोर्ट्स प्रोग्राम. एक्सपर्ट् कमेंट, ऑडियो डॉक्यूमेंट्री, से जुडे शो चलाए जाते हैं।

रेडियो स्पोर्ट्स फ्लेशेज मोबाइल एप के साथ स्पोर्ट्स फ्लेशेज डॉट कॉम पर उपलब्ध है।

The post स्पोर्ट्स फ्लेशेज का आईसीसी वनडे विश्वकप कमेंट्री के लिए ऑस्ट्रेलिया से करार appeared first on Sportzwiki.