खेल डेस्क। लोकेश राहुल ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेल आईपीएल-12 के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को जीत दिलाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई।
विश्व कप के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, 15 सदस्यों में शामिल हैं ये दिग्गज
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की ओर से लोकेश राहुल ने 47 गेंदों पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने डेविड मिलर (27 गेंदों पर 40 रन) के साथ मिलकर पंजाब का स्कोर छह विकेट पर 182 रन तक पहुंचाने में महत्वूर्ण भूमिका निभाई। इस पारी के दौरान उन्होंने एक उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। उन्होंने पंजाब की ओर से आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले पंजाब के आठवें बल्लेबाज बने।
आईपीएल-12 के ये छह कप्तान खेलेंगे विश्वकप, ये दो खिलाड़ी करेंगे अपनी राष्ट्रीय टीमों का नेतृत्व
लोकेश राहुल ने केवल 23 मैचों के दौरान यह मुकाम हासिल किया। पंजाब की ओर से आईपीएल में उनका बल्लेबाजी औसत 58.11 का रहा। वह इस आईपीएल टीम की ओर से एक शतक और दस अर्धशतक लगा चुके हैं। वैसे पंजाब की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श हैं। वह इस टीम की ओर से 69 पारियों में 2477 रन बना चुके हैं।
भारत की विश्वकप टीम में चयन नहीं होने के बाद इस खिलाड़ी ने दिखाया अपना दम, पंजाब ने राजस्थान को हराया
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में लोकेश राहुल अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान केवल तीन चौके और दो छक्के ही लगा पाए। इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 12 रन से शिकस्त दी। पंजाब से मिले 183 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान रॉयल्स सात विकेट पर केवल 170 रन ही बना सकी।