खेल डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स शुक्रवार को आईपीएल-12 के मुकाबले में अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। इस मुकाबले से पहले दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छी खबर आई है। दक्षिण अफ्रीका के चोटिल गेंदबाज एनरिच नोरत्जे की जगह ऑस्ट्रेलिया के मैट केली को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र के लिए केकेआर में शामिल किया गया है।
रणवीर सिंह की फिल्म 83 का पहला लुक हुआ जारी, पहली बार दिखी पूरी टीम
तेज गेंदबाज केली पहली बार किसी इंडियन प्रीमियर लीग टीम का हिस्सा बने हैं। इस ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज ने अब तक 16 प्रथम श्रेणी मैचों में 54 और पांच लिस्ट ए मैचों में नौ विकेट लिए हैं। मैट केली ने ऑस्ट्रेलिया के टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग में पर्थ स्कोरचर्स की तरफ से 12 मैचों में 7.43 के इकॉनोमी रेट से 19 विकेट हासिल किए हैं। केली के केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कल होने वाले मुकाबले से पहले आईपीएल टीम से जुडऩे की संभावना है।
IPL-12: गेल ने तूफानी पारी खेल बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
कल होने वाले इस मुकाबले में एक बार फिर से आकर्षण का केन्द्र वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज रसेल होंगे। जो अभी तक आईपीएल-12 के सत्र में कई तूफानी पारियां खेल चुके हैं।
IPL-12: सुरेश रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गए रोहित शर्मा
कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नारायण, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, निखिल नाइक, जो डेनली, श्रीकांत मुंडे, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फग्र्यूसन, हैरी गुर्नी, केसी करियप्पा, मैट केली और यरा पृथ्वीराज।