आईपीएल 2019 का 14वां लीग मैच राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस राजस्थान रॉयल की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
संजू सैमसन नहीं खेल रहे राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में

इस मैच से राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसकों के लिए टॉस के वक्त एक बहुत बुरी खबर आई हैं. दरअसल, इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन नहीं खेल रहे हैं. बता दें, कि वह शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन एक शानदार शतक भी लगाया था.
चोट की वजह से नहीं खेल रहे संजू सैमसन

टॉस के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संजू सैमसन के ना खेलने की जानकारी देते हुए कहा था, कि “संजू सैमसन आज चोटिल है, इसलिए वह नहीं खेल रहे हैं. हमने उनकी जगह स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में शामिल किया है.
इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मोइन अली, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षदीप नाथ, उमेश यादव, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, कृष्णप्पा गौथम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, वरुण आरोन
बता दें, कि दोनों टीमों को ही अबतक आईपीएल 2019 में 3-3 हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में है. इस मुकाबले को जीत दोनों टीम पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित करना चाहेगी और जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल रहे संजू सैमसन, यह रही वजह appeared first on Sportzwiki.