Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा क्रिकेटरों को सामाजिक कौशल में दक्ष किया जाए: सीके खन्ना

नयी दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने बीसीसीआई का संचालन देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) को पत्र लिख कर प्रस्ताव दिया है कि युवा क्रिकेटरों को सामाजिक कौशल में दक्ष किया जाए जिससे उन्हें अपने जीवन-यापन में कभी परेशानी का सामना न करना पड़े। खन्ना ने सीओए के सदस्यों को लिखे पत्र में कहा कि बीसीसीआई को एनसीए और जेडसीए शिविरों में ऐसे कार्यक्रम चलाने चाहिए जहां अंडर-16 और अंडर-19 खिलाड़ियों के सामाजिक कौशल को विकसित किया जाए ताकि उन्हें आगे चलकर जीवन यापन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यवाहक अध्यक्ष ने अपने विचारों को पत्र के माध्यम से राज्य संघों को भी भेजा है। उन्होंने पत्र में कहा कि मैंने सुना है कि अंडर -19 भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने भी इसी तर्ज पर प्रस्ताव रखा था। खन्ना ने सुझाव दिया कि खिलाड़ियों को अंग्रेजी बोलने, उनका संचार कौशल बढ़ाने, एमएस आॅफिस सीखने, अपनी सोच विकसित करने तथा उनके व्यवहार और सामाजिक आचरण पर जोर दिया जाए ताकि वे अच्छे खिलाड़ी होने के साथ-साथ सफल इंसान भी बन सकें। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत आगामी शिविरों से हो सकती है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इसके दूरगामी परिणाम देखने में आएंगे।