Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की इस साल की नई कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट, इन खिलाड़ियों को मिली जगह, दिग्गज खिलाड़ी बाहर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने विश्व कप से पहले अपने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों की साल 2019-20 की कॉन्ट्रेक्ट सूची को जारी कर दिया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की नए अनुबंध की सूची

सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने अगले सेशल के लिए अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी जिसमें तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन को जगह दी गई है तो साथ ही सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस को भी शामिल किया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले एक साल तक के लिए 20 खिलाड़ियों को अनुबंध में शामिल किया है जिसमें पीटर सिडल, कैमरून बैनक्रॉफ्ट को बाहर का रास्ता दिखाय दिया गया है तो वहीं स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर बरकरार हैं।

स्मिथ-वार्नर को किया शामिल, बैनक्रॉफ्ट को नहीं मिली जगह

आपको बता दें कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने मिलकर बॉल टेंपरिंग कांड को अंजाम दिया था। जिसके बाद तीनों ही खिलाड़ियों पर बैन लगा था।

तीनों ही खिलाड़ियों का बैन तो पूरा हो चुका है लेकिन इसमें स्मिथ-वार्नर को कॉन्ट्रेक्ट में बरकरार रखा लेकिन वहीं बैनक्रॉफ्ट को बाहर कर दिया।

अनुबंध में शामिल खिलाड़ी कर सकते हैं तीनो फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि “हमारा मानना है कि 2019-20 अनुबंध सूची खिलाड़ियों के लिए एक बहुमुखी ग्रुप को दर्शाती है। जो अनुबंध के समय के दौरान तीनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।”

“हमारे प्रमुख मापदंड खिलाड़ियों का एक पूल चुनने पर ध्यान केंन्द्रित करते हैं जो इंग्लैंड में आगामी विश्व कप और एशेज जीतने के लिए हमारी महत्वाकांक्षा में मदद करने जा रहे हैं और जो ऑस्ट्रेलिया के समर सीजन के दौरान सभी फॉर्मेट खेल सकते हैं।”

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिछले सीजन के अनुबंध में शामिल मैट रेनशॉ, केन रिचर्डसन, बिली स्टेनलेक, एन्ड्रू टाई, मिचेल मार्श और एश्टन एगर को उसी ग्रेड में रखा जिनका नवीनीकरण नहीं किया गया। तो वहीं नाथन कुल्टर नाइल को इसमें जगह दी है।

ये 20 खिलाड़ी हुए नए अनुबंध में शामिल

स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर, एरोन फिंच, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन कुल्टर नाइल, एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस हैरिस, ट्रेविस हेड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, टिम पेन, जेम्स पैटिनसन, जोएल रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की इस साल की नई कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट, इन खिलाड़ियों को मिली जगह, दिग्गज खिलाड़ी बाहर appeared first on Sportzwiki.