Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलोन विश्व कप में भारत के दो और पदक पक्के

कोलोन
राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता ंिपकी रानी (51 किलो) और मौजूदा युवा विश्व चैम्पियन साक्षी (57 किलो) ने कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के दो पदक और पक्के कर दिये । इंडिया ओपन की स्वर्ण पदक विजेता ंिपकी रानी ने थाईलैंड की फुनसांग सी को 5.0 से हराया। वहीं 18 बरस की साक्षी ने डेनमार्क की सेसिले केले को मात दी । इससे पहले मीना कुमारी 54 किलो और पी बासुमतारी 64 किलो वर्ग में क्रमश: फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंच गई ।