Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोकोविच ने हार के बाद कहा, फ्रेंच ओपन है असली लक्ष्य

मोनाको
नोवाक जोकोविच शुक्रवार को यहां मोंटेकार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गये लेकिन उन्होंने इसे बहुत तवज्जो न देते हुए कहा कि उनका असली लक्ष्य फ्रेंच ओपन है। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को रूस के दानिल मेदवेदेव ने 6-3, 4-6, 6-2 से पराजित किया। जोकोविच दो बार यहां खिताब जीत चुके हैं। इस हार का मतलब है कि जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद 15 बार का ग्रैंडस्लैम चैंपियन एक बार भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया है। जोकोविच ने कहा कि फ्रेंच ओपन क्ले पर असली लक्ष्य है। मुझे इस टूर्नामेंट से पहले अपने खेल के चरम पर पहुंचने की उम्मीद है क्योंकि मैं यही लक्ष्य लेकर चल रहा हूं।