Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे अमित और सोनिया

नयी दिल्ली
विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया चहल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघल 17 अप्रैल से बैंकाक में शुरू हो रही एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की 20 सदस्यीय मुक्केबाजी टीम की अगुआई करेंगे। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व पदक विजेता सरिता देवी और शिव थापा भी 26 अप्रैल को समाप्त होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। पंघल 52 किग्रा वर्ग में पहली बार किसी स्पर्धा में पदार्पण करेंगे जबकि थापार् 60 किग्राी की नजरें रिकार्ड लगातार चौथे पदक पर टिकी होंगी।

असम के थापा 2013 में स्वर्ण, 2015 में कांस्य और 2017 में रजत पदक जीत चुके हैं। पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा) जबकि विश्व युवा चैंपियनशिप की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता नीतू (48) को भी टीम में शामिल किया गया है। विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली मनीषा 54 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। भारत को 64 किग्रा वर्ग में पंजाब की सिमरनजीत कौर और 69 किग्रा वर्ग में असम की लवलीना बोरगोहेन से उम्मीदें होंगी। हरियाणा की मुक्केबाज नुपुर (75 किग्रा) पदार्पण करेंगी और पूजा रानी (81 किग्रा) तीसरा खिताब हासिल करने की कोशिश करेंगी। अनुभवी सीमा पूनिया 81 किग्रा से अधिक वर्ग में खिताब के लिए उतरेंगी। पुरुष वर्ग में दीपक ंिसह 49 किग्रा वर्ग जबकि कंिवदर ंिसह बिष्ट 56 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सतीश कुमार को 91 किग्रा से अधिक वर्ग में चुना गया है। रोहित टोकस (64 किग्रा), आशीष कुमार (69 किग्रा), बृजेश यादव (81 किग्रा) और नमन तंवर (91 किग्रा) भी भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे।