Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से पहले फिंच ने विरोधी टीमों को चेताया

दुबई
कप्तान आरोन फिंच ने चेताया है कि आस्ट्रेलिया भारत में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान का क्लीनस्वीप करके अगले महीने शुरू होने वाले विश्व कप में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत बढे हुए मनोबल के साथ करेगा। आस्ट्रेलिया की टीम इससे पूर्व 15 महीने 18 में से सिर्फ तीन मैच जीत पाई थी लेकिन फिंच की अगुआई में 2015 की विश्व चैंपियन टीम ने भारत के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली मजबूत टीम को 3-2 से हराया जो 2009 के बाद टीम की भारत में पहली सीरीज जीती है। आस्ट्रेलिया ने इसके बाद यूएई में पाकिस्तान का 5-0 से क्लीनस्वीप किया। पाकिस्तान की टीम ने इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान सरफराज अहमद सहित छह शीर्ष खिलाड़ियों को आराम दिया था। दो शतक और दो अर्धशतक से 451 रन बनाकर मैच आफ द सीरीज बने फिंच ने कहा कि अब हम विश्व कप में काफी आत्मविश्वास के साथ जाएंगे जबकि काफी लोगों ने हमें खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि यहां आते हुए हमारा ध्यान पूरी तरह से केंद्रित था और यह विश्व कप से पहले हमारे पास आखिरी मौका था इसलिए हम टूर्नामेंट में लय के साथ जाना चाहते थे।