स्पोर्ट डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी आंद्रे रसेल अपने बल्ले से जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं। कल के मैच में रसेल ने 13 गेंद पर 48 रनों की तुफानी पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मुंह से जीत छीन ली और टीम को जीत दिलाई। इस सीजन में खेले गए मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के हिरो रसेल ही रहे हैं जो गेंद के साथ बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने में अहम भुमिका निभा रहे हैं।
मैच के बाद रसेल ने अपनी इस तुफानी पारियों के खेलने के पीछे का राज भी बताया और कहा की कल मैं बल्लेबाजी करते समय आत्मविश्वास से भरा था। कल मैच के दौरान ही पता चल गया था की पिच कैसा है और इसके बाद मैंने बीना डरे बल्लेबाजी करने का फैसाल किया।
रसेल ने कहा की मैं जब तक मैदान में होता हुं तब तक हार नहीं मानता और कल कप्तान के साथ साथी खिलाड़ियों का स्पोर्ट मिला। हालाकी रसेल ने कहा की मैं सोच रहा था की हमें बहुत ज्यादा रनों की जरूरत है और मुझे अंत तक खेलना होगा। इसके बाद रसेल ने अपनी ताकत के साथ हर गेंद पर जमकर प्रहार किया और टीम को पांच गेंद शेष रहते जीत दिला दी। हालाकी रसेल इस जीत के बाद बहुत ज्याद खुश और उनकी यह पारी आईपीएल इतिहास की सबसे तुफानी पारियों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
Herald