Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सट्टेबाजी में गिरफ्तार होने वाले पूर्व भारतीय कोच का बड़ा खुलासा, क्रिकेट और सट्टेबाजी को लेकर कही ये बात

महिला भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे सोमवार को आईपीएल में सट्टेबाजी को लेकर गिरफ्तार किए गए थे. हालांकि दो दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई. जमानत मिलने के बाद उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में बेकसूर हूं. उन्होंने कहा कि क्रिकेट ही मेरा सबकुछ है. और वह इस तरह के कदम को उठाने के लिए सपने में भी नहीं सोच सकते.

सट्टेेबाजी में जमानत मिलने के बाद बोले भारतीय कोचः

पीटीआई से बातचीत में अरोठे ने कहा ”क्रिकेट ही मेरा सबकुछ(रोटी और बटर) है. आज मैं जो भी हूं वह सिर्फ क्रिकेट की बदौलत हूं. मैं इस तरह के काम कभी नहीं करूंगा. लाइफ में एक पैसा इधर- उधर नहीं किया है.”

52 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज अरोठे को शहर की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में हुए मैच में सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

डिप्टी कमिश्नर जयदीप जडेजा ने बताया कि ”अरोठे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं. वह उन 19 लोगों के साथ थे, जिन्हें हमारी टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी मैच के दौरान पकड़ा था.”

अरोठे भारतीय टीम के कोच भी रह चुके है, कोचिंग के दौरान भारतीय टीम ने साल 2017 में वर्ल्डकप में फाइनल तक का सफ़र तय किया था. विवाद के चलते उन्होंने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका बेटा भी क्रिकेट खेल रहा है, वह बाएं हाथ का गेदबाज है, जो बड़ौदा से घरेलू क्रिकेट खेल रहा है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

The post सट्टेबाजी में गिरफ्तार होने वाले पूर्व भारतीय कोच का बड़ा खुलासा, क्रिकेट और सट्टेबाजी को लेकर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.