स्पोटर्स डेस्क।भारतीय क्रिकेट इतिहास में सलामी बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग की बल्लेबाजी को देखकर हर कोई दिवाना हो जाता था, लेकिन सहवाग ने अब क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अगर कोई खिलाड़ी टीम से संन्यास लेता है तो उसके जैसा खिलाड़ी मिलना आसान काम नहीं होता है,लेकिन कई बार उसके जैसा खेलने वाला खिलाड़ी जरूर देखने को मिल जाता है। आईपीएल सीजन में इस बाद दिल्ली कैपिटल्स बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है और टीम के कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं।
हाल ही में टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी को देखकर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को सहवाग की याद आने लग गई है। लारा ने कहा की इस युवा बल्लेबाज की बल्लेबाजी शैली में 'वीरेंद्र सहवाग' की तहर नजर आती है और उसके कई शार्ट तो एकदम सहवाग जैसे है। शॉ की बल्लेबाजी के बारे में लारा ने जमकर तारीफ की और जब टेस्ट में शतक लगाया था तब भी मैंने इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी देखी थी।
वॉर्नर पर भारी पड़ गई राहुल की ये तूफानी पारी, हैदराबाद 6 विकेट से हारा
इतनी कम्र में सहवाग के अंदाज में बल्लेबाजी करना इस खिलाड़ी के शानदार भविष्य की तरफ इशारा कर रहा है। शॉ ने कम समय इतना अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया की उनका नाम सीनियर खिलाड़ियों के साथ आने लगा है।अगर आने वाले मैचों यह खिलाड़ी बीना डरे बल्लेबाजी करता रहा तो इस खिलाड़ी के आगे गेंदबाज गेंदबाजी करने से डरने लग जाएंगे और भारतीय टीम के लिए यह नया सहवाग बनेगा।
Herald