भारतीय टीम के खिलाफ इंडियंस प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में खेल रहे हैं लेकिन इसके साथ ही खिलाड़ियों का ध्यान विश्व कप की तरफ भी है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत के लगभग 12-13 खिलाड़ी पक्के हैं, लेकिन अभी भी 2-3 खिलाड़ियों को लेकर माथापच्ची जारी है। इसमें सबसे बड़ी परेशानी नंबर चार के बल्लेबाज को लेकर है। इसके लिए कई नाम लाइन में हैं।
आईपीएल के प्रदर्शन को मान्यता नहीं

भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता द्वारा हमेशा कहा जा रहा है कि वह खिलाड़ियों के चयन आईपीएल के आधार पर नहीं करेंगे। हालाँकि, भारतीय खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले कोई और मैच नहीं खेलना है।
ऐसे में आईपीएल में बेहतर फॉर्म और खेल दिखाने वाले खिलाड़ी को विश्व कप टीम में जगह मिल सकती है। टीम में नंबर चार के लिए ऋषभ पन्त, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, विजय शंकर जैसे कई विकल्प है।
संजय मांजरेकर ने दिया बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने विश्व कप की टीम चयन के बारे में बयान दिया है। उनके अनुसार आईपीएल के प्रदर्शन को नकारना मुश्किल होने वाला है।
राउटर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा
“उन्होंने कहा है कि वे आईपीएल को नहीं देखेंगे, लेकिन यह बहुत कठिन होने वाला है। जैसे अगर वे दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू और विजय शंकर या मनीष पांडे या अजिंक्य रहाणे को देख रहे हैं।”
आसान नहीं होगा

भारतीय टीम के लिए हालिया समय में नंबर चार पर खेलने वाले अंबाती रायडू का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने पहले चार मैचों में सिर्फ 34 रन बनाये हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। मांजरेकर ने आगे कहा
“और अगर किसी के पास एक शानदार आईपीएल सीज़न है, तो उसे अनदेखा करना कठिन होगा, लेकिन उन्हें (चयनकर्ताओं को) वास्तव में आईपीएल में होने वाली घटनाओं से दूर नहीं रखना चाहिए।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post संजय मांजरेकर ने कहा विश्वकप के दावेदार माने जा रहे इस खिलाड़ी का आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह मिलना मुश्किल appeared first on Sportzwiki.