Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने में भारत की भूमिका अहम: लेनिंग

मेलबोर्न
आॅस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लेनिंग ने कहा है कि महिला टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने में भारत की अहम भूमिका है। लेनिंग ने कहा कि मैं आॅस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एशेज मुकाबले के अलावा अन्य महिला टेस्ट मैच देखना चाहती हूं और मेरा मानना है कि टेस्ट प्रारूप को बढ़ावा देने में भारत की अहम भूमिका है। हम और अधिक टेस्ट मुकाबले खेलना चाहते हैं। दुर्भाग्यवश, वर्तमान में केवल इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया ही टेस्ट मुकाबले खेलने में इच्छुक है और हम दो वर्षों में सिर्फ एक बार ही खेलते हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि आगे चल कर और भी देश टेस्ट मुकाबले खेलने में रूचि दिखाएंगे। मुझे लगता है कि भारत में टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए अच्छी खासी क्षमता है। वह इस खेल में अच्छा कर सकते है क्योंकि उनका क्रिकेट में बड़ा प्रभाव हैं और यह खेल के इस प्रारूप को बढ़ाने में मदद भी करेगा। आॅस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें दो वर्षों में सिर्फ एक बार टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलता है जिसके कारण टेस्ट मुकाबलों की तैयारी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हमें टेस्ट मैच खेलना अच्छा लगता हैं और उम्मीद है कि और भी देश इसमें अपनी रूचि दिखाएंगे।