Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वर्ल्ड कप में धोनी तोड़ देंगे गांगुली, द्रविड़ और सहवाग का यह रिकॉर्ड

खेल डेस्क। 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है और इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है जो चौथा विश्व कप खेलने जा रहा है। इस विश्व कप में भारतीय टीम में सभी खिलाड़ियों की उम्र भी चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत ने अब तक दो बार इस विश्व कप को जीता है और इस बार विराट की कप्तानी में तीसरी बार जीतने के लिए भारतीय टीम तैयार है।

दो वर्ल्ड कप भारत की झोली में डालने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस विश्व कप में पूर्व भारतीय खिलाड़ी गांगुली,द्रविड़ और सहवाग जैसे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। धोनी चौथी बार विश्व कप में खेलने जा रहे हैं और यह विश्व कप उनका अंतिम विश्व कप भी हो सकता है। भारत के लिए सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, सचिन ने 6 वर्ल्ड कप खेले हैं।


सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विरेंद्र सहवाग ने 3-3 विश्व कप ही खेले और धोनी इस बार चौथा विश्व कप खेलकर इन खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देंगे। एमएस धोनी 2007, 2011, 2015 और 2019 के विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। धोनी का विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन रहा है और धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को दूसरा विश्व कप दिलाया था। पहला विश्व कप कपिल देव की कप्तानी में भारत को मिला था और इस बार विराट भारत को ​तीसरा विश्व कप दिला सकते हैं।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, एमस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, मो. शमी, रवींद्र जडेजा



Herald