विश्व कप शुरू होने में अब 48 दिन ही बचे हैं. इस समय सभी टीम चाहती हैं की उनके प्रमुख खिलाड़ी शानदार फॉर्म में रहे और लगातार रन बनाते रहे. भारतीय टीम जो 1983 और 2011 में विश्व कप जीत चुकी हैं. 2019 में तीसरी बार विश्व कप जीतने की तैयारी कर रहीं हैं.
विश्व कप टीम के लिए भारत के पास पहले से है कई समस्या

अपनी विश्व कप टीम में भारत के पास पहले से ही कई समस्या हैं जैसे नंबर 4 पर खेलने वाला बल्लेबाज और चौथा तेज गेंदबाज कौन होगा ये अभी तक पक्का नहीं हो पाया हैं. इसके साथ ही भारत के पास तीसरे स्पिनर का फॉर्म में ना होना.
हार्दिक पंड्या के फिटनेस पर भी कई सवाल खड़े हुए हैं. यदि हार्दिक फिटनेस के कारण टीम का हिस्सा नहीं होते तो उनकी जगह भारत के पास एक अच्छा आलराउंडर का ना होना भी एक बड़ी समस्या है. इन सभी समस्या के साथ अब एक और समस्या ने जन्म ले लिया हैं.
वो है भारत के दोनों ओपनरों का आईपीएल में रन ना बनाना. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अभी तक इस आईपीएल में अपने नाम के अनुरूप रन नहीं बनाये हैं. जो भारतीय टीम के लिए विश्व कप में बड़ी समस्या हो सकती हैं.
1.रोहित शर्मा

एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते है और कप्तानी भी करते हैं. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित बड़े स्कोर और लम्बे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. इस आईपीएल में रोहित अपनी लय में नहीं दिख रहे हैं.
इस आईपीएल में रोहित ने अभी तक 5 मैच खेलकर 23.60 की औसत से मात्र 118 रन ही बनाये हैं. इसके साथ ही रोहित को आईपीएल के एक मैच से पहले अभ्यास में चोट भी लग गयी थी. अब यदि रोहित शर्मा विश्व कप के पहले फिट होकर रन नहीं बनाते हैं तो निश्चित ही भारत के एक लिए एक बड़ा झटका हो सकता हैं.
2.शिखर धवन

भारतीय टीम के दूसरे ओपनर और आक्रामक बल्लेबाज शिखर धवन भी इस समय अपने फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं. धवन ने इस साल अभी तक भारतीय टीम के लिए मात्र 3 बड़ी पारी खेली हैं. जिसमे 2 अर्धशतक और 1 शतक शामिल हैं.
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहें धवन ने अभी तक दिल्ली के लिए 6 मैच खेलकर 25.33 की औसत से मात्र 152 रन ही बनाये हैं. आईसीसी टूनामेंट में भारत के लिए अच्छा खेलने वाले शिखर धवन इस विश्व कप में भी भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post विश्व कप से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, दोनों ओपनर बल्लेबाजों को लेकर आई ये बुरी खबर appeared first on Sportzwiki.