Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जाने किस आईपीएल टीम के कितने भारतीय खिलाड़ी विश्व कप टीम में बनायेंगे जगह?

इनदिनों देश में आईपीएल 2019 खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद विश्व कप 2019 खेला जाना हैं. विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 15 अप्रैल सोमवार को होना हैं. आज हम आपकों आईपीएल की सभी टीमों के उन खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिन्हें विश्व कप 2019 की टीम में मौका दिया जा सकता हैं.

मुंबई इंडियंस-3

IPL-12: Mumbai lose first defeat to Chennai

मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ियों का विश्व कप 2019 की टीम में चुना जाना तय हैं. रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को भारत की विश्व कप टीम में जगह मिल सकती हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स-3 

IPL-12: Rajasthan to face Chennai today

चेन्नई सुपर किंग्स के भी तीन खिलाड़ी भारत की विश्व कप 2019 टीम में चुने जा सकते हैं. एमएस धोनी, केदार जाधव और अम्बाती रायडू को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता हैं.

आरसीबी-2 

आरसीबी की टीम से कप्तान विराट कोहली को जगह मिलना तय हैं. वहीं युजवेंद्र चहल भी भारत की विश्व कप टीम के लिए चुने जायेंगे.

किंग्स इलेवन पंजाब-2 

IPL-12: Bangalore will bounce back from home in Punjab

किंग्स इलेवन पंजाब से मोहम्मद शमी और केएल राहुल भारतीय टीम में जगह पाने के दावेदार हैं. यह दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद-2  

सनराइजर्स हैदराबाद के भी 2 खिलाड़ी भारत की विश्व कप टीम में जगह पाने के हकदार हैं. भुवनेश्वर कुमार और विजय शंकर भारत की विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स-2 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम से भी दो खिलाड़ियों को विश्व कप की टीम में जगह मिलती दिख रही हैं. शिखर धवन और ऋषभ पंत को भारत की टीम में मौका मिल सकता हैं.

केकेआर-1 

केकेआर की तरफ से भारत की विश्व कप टीम में जगह पाने का दावेदार सिर्फ एक खिलाड़ी हैं. केकेआर की तरफ से युवा कुलदीप यादव को विश्व कप टीम में जगह मिल सकती हैं.

इस प्रकार हो सकती हैं विश्व कप के लिए 15 सदस्यी भारतीय टीम 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, अम्बाती रायडू, ऋषभ पंत, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post जाने किस आईपीएल टीम के कितने भारतीय खिलाड़ी विश्व कप टीम में बनायेंगे जगह? appeared first on Sportzwiki.