Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के अंतिम ओवर में महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या में कौन है ज्यादा विस्फोटक, आंकड़े दे रहे गवाही

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। उन्होंने बल्लेबाजी में ड्वेन ब्रावो जैसे टी-20 विशेषज्ञ गेंदबाज की धुनाई की थी।

अंतिम ओवर में बने 29 रन

हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने मुंबई की पारी के अंतिम ओवर में 29 रन ठोक दिए। मुंबई की टीम एक समय 155 तक भी पहुँचती नहीं दिख रही लेकिन लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को 170 रनों तक पहुंचा दिया।

ड्वेन ब्रावो के इस ओवर की दो गेंद पर तीन ही रन बने लेकिन अगली गेंद गेंद नो बॉल थी और पोलार्ड ने इसपर छक्का जड़ दिया। उनके बाद ब्रावो की लय बिगड़ गयी और उन्होंने ओवर में 29 रन दे दिए। यह आईपीएल इतिहास में अंतिम ओवर में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

पांड्या के नाम ही रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर माने जाते हैं लेकिन आईपीएल के अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी हार्दिक पांड्या का नाम है।

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2017 के पहले मैच के 20वें ओवर में अशोक डिंडा को 30 रन ठोक दिए थे। उन्होंने पहली तीन गेंद पर तीन छक्के जड़े थे। इसके बाद उन्होंने अगली दो गेंद पर 10 रन जड़े। उनके बाद डिंडा ने अगली दो गेंद पर सिर्फ दो रन ही दिए।

अय्यर और धोनी का भी नाम

हार्दिक पांड्या के अलावा श्रेयस अय्यर और महेंद्र सिंह धोनी ने भी यह कारनामा किया था। श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन दिल्ली के लिए खेलते हुए शिवम मावी के ओवर में 29 रन ठोके थे।

महेंद्र सिंह धोनिया और रविन्द्र जडेजा ने इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयदेव उनादकट के अंतिम ओवर में 28 रन ठोके थे। यह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल के अंतिम ओवर में महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या में कौन है ज्यादा विस्फोटक, आंकड़े दे रहे गवाही appeared first on Sportzwiki.