Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई और चेन्नई के मैच को भारत-पाकिस्तान जैसा मानता है यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी

आईपीएल 2019 के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई की टीम अभी तक इस सीजन की एकमात्र अजेय टीम है। वहीं मुंबई को तीन मैचों में दो हार मिली है। आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों के बीच हमेशा रोचक मुकाबला होता है। मुंबई की टीम ने अभी तक दो बार चेन्नई को आईपीएल के फाइनल में हराया है वहीं चेन्नई ने भी मुंबई को एक बार शिकस्त दी है।

सीएसके में भज्जी

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह आईपीएल के पहले 10 सीजन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा था। पिछले साल सीजन से पहले हुई नीलामी में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया था।

भज्जी मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के पहले कप्तान भी हैं। पिछले सीजन चेन्नई ने वापसी करते हुए आईपीएल का ख़िताब जीता वहीं टीम ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उसमें भज्जी का भी अहम योगदान है।

हरभजन सिंह का बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले इस मैच से पहले हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मैच की तुलना भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से की है। स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में उन्होंने कहा

“मुंबई इंडियंस एक बहुत लोकप्रिय टीम है। जब भी चेन्नई मुंबई के खिलाफ खेलता था तो यह भारत बनाम पाकिस्तान खेल की तरह था। हम हमेशा चेन्नई को हराना चाहते थे और वे हमें हराना चाहते थे। लेकिन सीएसके में शामिल होने के बाद मुंबई इंडियंस को हराना मकसद होता है।”

पॉइंट्स टेबल में काफी अंतर

इस सीजन के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स तीन में तीन मैच जीतकर पहले स्थान पर है। वहीं मुंबई को तीन मैचों में दो हार मिली है। इसी वजह से टेबल में टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। इसके बावजूद दोनों टीमों में एक से बढ़कर कई खिलाड़ी है और मुकाबला रोचक होने की पूरी उम्मीद है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मुंबई और चेन्नई के मैच को भारत-पाकिस्तान जैसा मानता है यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.