Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव कोठारी ने एशियाई बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में आडवाणी को हराया

चंडीगढ़
कई बार के विश्व चैंपियन क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी को यहां एशियाई बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में रविवार को हमवतन सौरव कोठारी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पूर्व एशियाई चैंपियन आडवाणी और कोठारी के बीच हुआ यह मुकाबला एकतरफा रहा। कोठारी ने 21 विश्व खिताब जीत चुके आडवणी को 100-18, 101-98, 100-0, 100-57 से हराकर जीत दर्ज की।