Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला आईपीएल के तौर पर खेली जाने वाली सीरीज के लिए बीसीसीआई ने किया डेट और स्थान की घोषणा

बीसीसीआई के बैनर तले खेली जा रही विश्व क्रिकेट की सबसे हाई प्रोफाइल टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग ने अपनी ऐसी पहचान बना ली है जो विश्व विख्यात हो चुकी है। लेकिन उसी तरह से बीसीसीआई भारत में महिला टी20 लीग के आयोजन के बारे में अपनी कोशिश कर रही है।

आईपीएल प्लेऑफ के दौरान होगा महिला त्रिकोणिय टूर्नामेंट

बीसीसीआई ने पिछले साल आईपीएल के प्लेऑफ मैचों के दौरान विश्व भर की महिला क्रिकेटरों की दो टीमें बांटकर एक प्रदर्शनी मैच मुंबई में आयोजित करवाया और अपनी इस पहल को आगे बढ़ाया।

कुछ उसी तरह से इस बार भी हर किसी की महिला टी20 मैच होने की उम्मीदें थी जो एक बार फिर से आयोजित होंगी। लेकिन इस बार दो नहीं बल्कि तीन टीमों के बीच त्रिकोणिय टूर्नामेंट कराने का फैसला लिया गया है।

तीन टीमों के बीच आपस में होगा 1-1 मैच, टॉप 2 टीमें खेलेंगी फाइनल

क्रिक बज की माने तो बीसीसीआई ने इस त्रिकोणिय टूर्मामेंट के लिए तीन स्थानों चेन्नई, हैदराबाद और विशाखापट्टतम को चुना है। इन तीन स्थलों पर इस सीजन के प्लेआफ के दौरान ही मैच खेले जाएंगे।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के साथ ही कई विदेशी खिलाड़ी भी खेलती दिखेंगी। जिसमें हर टीम में 14-14 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। और इन टीमों के बीच आपस में एक-एक मैच खेला जाएगा और टॉप पर रहने वाली 2 टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। जो 12 मई को खेला जाएगा।

शाम को 4 बजे होंगे महिला टूर्नामेंट के सभी मैच

आईपीएल के इस सीजन के प्लेऑफ मैच रात 8 बजे से खेले जाएंगे ऐसे में ब्रॉडकास्ट के लिए इस महिला टूर्नामेंट के मैच शाम को 4 बजे खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट के सफलता पूर्वक होने के बाद पिछले काफी समय से बीसीसीआई को महिला बिग-बैश और कीया ओवल लीग की तरह जो महिला टूर्नामेंट कराने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है उसे मजबूती मिलेगी और आने वाले सालों में भारत में भी महिला आईपीएल लीग के दरवाजें खुलेंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post महिला आईपीएल के तौर पर खेली जाने वाली सीरीज के लिए बीसीसीआई ने किया डेट और स्थान की घोषणा appeared first on Sportzwiki.