Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, इन दो दिग्गजों को नहीं मिली जगह, ये होंगे टीम के कप्तान

खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाली आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की भी घोषणा हो चुकी है। गेंद से छेडख़ानी के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल चुके पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप टीम में वापसी हुई है। हालांकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और बल्लेबाज पीटर हैंडस्कंाब इस टीम में जगह बनाने में असफल रहे।

विश्व के लिए आज होगा भारतीय टीम का चयन, चयनकर्ताओं को करना होगा इन नामों के लिए माथापच्ची, ये खिलाड़ी जा सकते हैं इंग्लैंड

उम्मीदों के अनुसार स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की टीम में वापसी हुई है। इन दोनों क्रिकेटरों पर केपटाउन में पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के दौरान गेंद से छेडख़ानी के कारण एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। विश्व कप के लिए टीम की कप्तानी आरोन फिंच को सौंपी गई है।

IPL-12: छह मैचों में हार का सामना करने के बाद बेंगलोर ने किंग्स इलेवन को हरा चखा जीत का स्वाद

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले छह महीने में वनडे टीम के प्रदर्शन से हम खुश है। इस टीम ने भारत और पाकिस्तान से शृंखला जीती अपने नाम की है। मध्यक्रम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी अभी इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कारे, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, झाय रिचर्डसन, नाथन कूल्टर नाइल, जासन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम जाम्पा।