खेल डेस्क। इंग्लैंड में इस साल आईसीसी वनडे विश्व कप 30 मई से शुरू होगा। इसके लिए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ ही भारतीय टीम की घोषणा भी हो चुकी है।
भारतीय टीम में कई अनुभवी खिलाडिय़ों को शामिल किया है। इसमें से कुछ खिलाडिय़ों का तो ये अन्तिम विश्व कप हो सकता है। इनमें पूर्व भारतीय कप्तानी महेन्द्र सिंह, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केदार जाधव का नाम शामिल है।
महेन्द्र सिंह धोनी: एमएस धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2011 विश्वकप जितवा चुके हैं। उनकी उम्र अभी लगभग 38 साल हो चुकी हैं। संभावना ये जताई जा रही है कि वह इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देेंगे।
शिखर धवन: भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का भी ये अन्तिम विश्व कप हो सकता है। वह अभी 33 साल के हो चुके हैं। अगले विश्व कप तक उनकी उम्र 37 साल हो जाएगी। वह अभी तक भारतीय टीम की ओर से 128 मैचों में 5355 रन बना चुके हैं।
दिनेश कार्तिक: विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की उम्र अभी लगभग 34 साल है और कम ही संभावना दिखाई देती है कि वह अगले विश्वकप में टीम इंडिया की ओर से खेलते नजर आए।
केदार जाधव: यह ऑलराउंडर अभी भारतीय वनडे टीम का अहम हिस्सा है। केदार जाधव मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी के साथ ही स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। अभी उनकी उम्र 34 साल है और वह अगले विश्व कप तक 38 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनका अगला विश्व कप खेलने की संभावना कम ही है।
भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और रवीन्द्र जडेजा।