खेल डेस्क। तीन बार की आईपीएल चैम्पियन मुम्बई इंडियंस ने चोटिल अलजारी जोसेफ की जगह आईपीएल के बाकी मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तूफानी गेंदबाज बूरान हेंडरिक्स को अपनी टीम में शामिल किया है।
बीसीसीआई कर रहा है नया प्रयोग: अब आईपीएल के अलावा इन मैचों की मेजबानी भी करेगा गुलाबी नगर जयपुर
बूरान हेंडरिक्स का टी-20 में शानदार प्रदर्शन रहा है। उनका क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 29 रन पर छह विकेट रहा है। इससे से पहले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल चुके हेंडिरिक्स को मुम्बई इंडियंस टीम में विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। वह अपनी राष्ट्रीय टीम दक्षिण अफ्रीका की ओर से दो वनडे और दस टी-20 मैच खेल चुके हैं।
गेल ने छह साल पहले आज ही के दिन बनाए थे आईपीएल के ये तीन बड़े रिकॉर्ड, अभी तक रहे हैं अन्य खिलाडिय़ों की पहुंच से दूर
हेंडिरिक्स को अलजारी जोसेफ के टीम से बाहर होने के कारण शामिल किया गया है। इससे पहले जोसेफ को भी एडम मिल्ने के विकल्प के तौर पर मुम्बई इंडियंस टीम में जगह दी गई थी। जोसेफ ने अपने आईपीएल के करियर के पहले ही मैच में 12 साल पुराना पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा था।
तनवीर ने आईपीएल के पहले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया था। जोसेफ ने मुकाबले में 12 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस अब आईपीएल-12 में अपना अगला मुकाबला 26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।