Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#ChallengeAccepted के अभियान के तहत अब विराट कोहली के साथ खेलेंगी मिताली और हरमनप्रीत कौर, जाने कहाँ होगा ये मैच

क्रिकेट के मैदान में पुरुष और महिला क्रिकेट अलग-अलग खेला जाता है। ये सालों से महिला और पुरुष क्रिकेट अलग खेला जाता है लेकिन जब दोनों ही मिक्स्ड खेला जाए तो इसके तो क्या कहने। क्योंकि महिला और पुरुष क्रिकेट एक साथ संयुक्त रूप से मिश्रित खेलते नहीं देखा गया है।

अब पुरुष और महिला खिलाड़ियों को एक साथ लाने की पहल

लेकिन जब इस तरह से महिला और पुरुष क्रिकेटरों के मिश्रित संयुक्त क्रिकेट की पहल की जाए तो ये तारीफ से कम कुछ नहीं है। जब क्रिकेट में मैदान में विराट कोहली, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर एक साथ खेलने उतरे तो इनका तो क्या कहना।

ऐसा ही जल्द होने जा रहा है क्योंकि अब विराट कोहली, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज जैसे पुरुष महिला खिलाड़ियों को एक-साथ उतारने की पहल की जा रही है।

कोहली-मिताली-हरमन एक साथ खेलने के लिए रॉयल चैलेंजर्स की मुहिम

आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक खास मुहिम छेड़ी है, जिसमें उन्होंने मिश्रित लिंग टी20 के प्रदर्शनी क्रिकेट मैच के लिए समर्थन मांगा है।

रॉयल चैलेंज स्पोर्ट्स ड्रिंक के द्वारा शुरू किए गए अभियान में फैंस से समर्थन मांगा गया है। जिसमें विराट कोहली, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और वेदा कृष्णमूर्ति जैसे खिलाड़ी की एक टीम तो दूसरी तरफ इंटरनेशनल क्रिकेटरों की महिला क्रिकेटरों से बनी होगी। इसका समर्थन करने के लिए ऑनलाइन भी फैंस अपना समर्थन कर सकते हैं।

#ChallengeAccepted पर विराट कोहली भी है तैयार

इसको शुरु करने के पीछे सबसे बड़ा कारण लिंग में भेद-भाव को मिटाना है। #ChallengeAccepted अभियान का मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित रूढ़ियों को तोड़ना है। वैसे अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि मैच किस दिन किस स्थान पर होगा।

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इसको लेकर कहा कि

पुरुष हो या महिला, क्रिकेट एक खेल है और मैं प्रशंसकों से उन सीमाओं को तोड़ने का आग्रह करना चाहता हूं जो उनके दिमाग में मौजूद है जो खेल को लिंग से विभाजित करते हैं। खेल में समानता अंततः जीवन में समानता का प्रतिबिंब है और अगर हम एक बेहतर कल चाहते हैं तो हमें #ChallengeAccepted कहने और सभी रूढियों को तोड़ने की जरूरत है।”

मिताली और हरमनप्रीत कौन ने कही ये बात

मिताली राज ने इसको लेकर कहा कि

हाल के सालों में, महिलाओं के क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों से सम्मान अर्जित करने के मामले में बहुत प्रगति की है। लेकिन खेल का मैदान अभी भी बराबर है। सही अंतर तब देखा जाता है जब मौके, वेतन, कवरेज और प्रशंसकों के समर्थन में समानता होती है।”

When Mitali was put out, his manager called Harmanpreet as "immature"

वहीं भारत की टी20 महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

लोग कहते हैं कि महिला और पुरुष क्रिकेट बराबर नहीं है क्योंकि हम मैदान पर समान चुनौतियों का सामना करने में सक्षम नहीं है। उन सभी प्रशंसकों के लिए मैं ये कहना चाहती हूं कि न तो मुझे 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद का सामना करने का विचार है और न ही मुझे कोई चौका लगाने के लिए स्टेडियम मके आकार के बारे में चिंता है।”

यह मैच कब और कहाँ खेला जाएगा ये अब तक कन्फर्म नहीं हो पाया है. ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा, कि ये मुकाबला कहाँ होगा और कौन से खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा होंगे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post #ChallengeAccepted के अभियान के तहत अब विराट कोहली के साथ खेलेंगी मिताली और हरमनप्रीत कौर, जाने कहाँ होगा ये मैच appeared first on Sportzwiki.