Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK को रौंद कर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में रचा ये बड़ा ​इतिहास

इंटरनेट डेस्क। इस सीजन का 15वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का लगातार तीन जीत का विजयी रथ रोकने में सफलता हासिल की। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच इस सीजन की ये पहली टक्कर थीं।

इसके साथ ही मुम्बई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मैच को जीतकर एक रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपनी 100वीं जीत दर्ज की। इसी के साथ मुंबई इंडियंस की टीम ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई है। इस मामले में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स है। तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने अभी तक 93 मैचों में जीत हासिल की है।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की और से सूर्यकुमार यादव ने 59 रन, क्रुनाल पाड्या ने 42 रन और अंतिम और में हार्दिक पांड्या ने 8 गेंदों में 25 रन की आतिशी पारी खेल टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। जवाब में उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी और 37 रनों से ये मैच हार गई। हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में भी 3 विकेट चटकाए। उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।



Herald