Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsKKR : चेन्नई ने केकेआर को 7 विकेट से हराया, धोनी की यह समझदारी बनी जीत की वजह

9 अप्रैल मंगलवार को आईपीएल 2019 का 23वां लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और केकेआर की टीम के बीच एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 7 विकेट से जीत लिया और पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए हैं. यह चेन्नई की टूर्नामेंट में पांचवी जीत थी.

केकेआर की टीम बना पाई मात्र 108 रन 

इस मुकाबले का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 108 रन ही बना पाई.

केकेआर की शुरूआत ही बहुत खराब रही थी. टीम के ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन व्यक्तिगत शून्य व टीम के 6 रन के  स्कोर पर ही आउट हो गए थे. इसके बाद अंत तक टीम संभल नहीं पाई.

हालाँकि, एक छोर से आंद्रे रसेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 108 रन तक पहुंचा दिया. केकेआर के 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाये.

चेन्नई ने किया लक्ष्य हासिल

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स टीम की शुरूआत भी खराब रही और टीम के ओपनर बल्लेबाज शेन वाटसन (17 रन) बनाकर टीम के 18 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे.

इसके बाद सुरेश रैना (14 रन) भी टीम के 35 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए फाफ डू प्लेसी और अम्बाती रायडू ने 46 रन की शानदार साझेदारी की और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 109 रन का यह लक्ष्य 17.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 43 रन की पारी फाफ डू प्लेसी ने खेली. वहीं टीम के लिए अम्बाती रायडू ने 31 गेंदों पर 21 रन का योगदान दिया.

धोनी ने इस पूरे मैच में अपने गेंदबाजों को बेहतरीन तरीके से रोटेट किया. उनकी यही समझदारी टीम की जीत का कारण बनी हैं.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

 

 

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post CSKvsKKR : चेन्नई ने केकेआर को 7 विकेट से हराया, धोनी की यह समझदारी बनी जीत की वजह appeared first on Sportzwiki.