चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2019 के 23वें लीग मैच में केकेआर की टीम को 7 विकेट के अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
आइये डालते हैं मैच में बने आंकड़ो पर एक नजर :

1. चेन्नई सुपर किंग्स की केकेआर के खिलाफ यह 12वीं जीत थी. इससे पहले इन दो टीमों के बीच आईपीएल में कुल 19 मैच खेले गए थे. जिसमे से 11 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 7 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए थे. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा था.
2. चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमे से 6 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 2 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए हैं.

3. केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आज अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया.
4. दीपक चाहर ने आज अपने चार ओवर के स्पैल में कुल 20 बॉल डॉट की, वह आईपीएल की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा डॉट गेंद करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 19 बॉल डॉट कराने वाले आशीष नेहरा का रिकॉर्ड तोड़ा हैं.
5. आंद्रे रसेल, केएल राहुल के 217 रनों को पीछे छोड़ आईपीएल 2019 के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने कुल 257 रन इस आईपीएल में बना लिए हैं.

6. इमरान ताहिर ने आज 2 विकेट हासिल किये. उनके आईपीएल 2019 में कुल 9 विकेट हो चुके हैं और वह पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. पहले स्थान पर कगिसो रबाडा 11 विकेट के साथ बने हुए हैं.
7. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2019 की पहली ऐसी टीम बनी हैं. जिसने इस सीजन कुल 5 मैच जीत लिए हैं.
8. चेन्नई सुपर किंग्स चेपक क्रिकेट स्टेडियम में खेले अपने अंतिम 17 मैचों में से मात्र एक मैच ही हारी है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post CSKvsKKR : मैच में बने 8 रिकॉर्ड, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ऐसा करने वाले बनी पहली टीम appeared first on Sportzwiki.