9 अप्रैल मंगलवार को आईपीएल 2019 का 23वां लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और केकेआर की टीम के बीच एमए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. बता दें, कि चेन्नई और केकेआर दोनों टीमें आईपीएल में अबतक कुल 5 मैच खेल चुकी हैं. जिसमे से दोनों टीमों को 4 मैच में जीत मिली हैं और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
आंकड़ो के आधार पर चेन्नई का पलड़ा भारी

केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अबतक कुल 19 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 11 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 7 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.
चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमे से 6 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 2 मैच केकेआर की टीम ने जीते हुए हैं.
पिच रिपोर्ट

चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती थी. लेकिन इस सीजन यहां की पिच गेंदबाजों को मदद कर रही है.
स्पिनरों के लिए भी यह पिच काफी अच्छी दिख रही है. तेज गेंदबाजो को भी इस पिच से मदद मिल रही है. बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना काफी मुश्किल हो रहा हैं. पहले फील्डिंग करने वाली टीम को फायदा होगा, क्योंकि ओस आने का भी इस मैदान पर चांस रहता है.
चेन्नई ने जीता टॉस

चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया हैं और इस मैच का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता हैं और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.
इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

CSK: Faf du Plessis, Shane Watson, Suresh Raina, Ambati Rayudu, MS Dhoni (c, wk), Kedar Jadhav, Ravindra Jadeja, Deepak Chahar, Scott Kuggeleijn, Harbhajan Singh, Imran Tahir
KKR: Chris Lynn, Sunil Narine, Robin Uthappa, Nitish Rana, Dinesh Karthik (c, wk), Shubman Gill, Andre Russell, Piyush Chawla, Kuldeep Yadav, Harry Gurney, Prasidh Krishna
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post CSKvsKKR : टॉस रिपोर्ट : चेन्नई ने जीता टॉस, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.