चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 के 23वें मुकाबले में केकेआर की टीम को 7 विकेट से हरा दिया है. अपनी टीम की इस हार से कप्तान दिनेश कार्तिक काफी दुखी हैं. उन्होंने अपनी टीम की इस हार का जिम्मेदार सीधे तौर पर बल्लेबाजों को बताया है. उन्होंने साफ़ तौर पर अपनी पोस्ट प्रजेंटेशन में कहा है, कि 108 रन बोर्ड में काफी नहीं थे.
बोर्ड पर नहीं थे पर्याप्त रन

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपने बयान में कहा, “निश्चित रूप से बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं थे, इसलिए हमें हार मिली है. जब भी किसी मैदान पर ओस पड़ती है, तो यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, कि आपकों कितने रन बनाने हैं, लेकिन जब खेल खत्म हो जाता है, तो आपको लगता है, कि आपको 20-22 रन और बनाने चाहिए थे.”
रसेल ने परिपक्वता दिखाई

आंद्रे रसेल की तारीफ करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा, “जब आप पावरप्ले में चार विकेट गंवाते हैं, तो आप हमेशा गेम में पीछे हो जाओगे और यही गलती हमने आज की है. हालाँकि, फिर भी रसेल ने हमारे लिए अंत में अच्छी बल्लेबाजी की, उन्होंने परिपक्वता दिखाई और हमें गेंदबाजी करने लायक स्कोर दिया. जिस तरह से वह शॉट्स खेल रहे हैं, उनसे मैं खुश हूं.”
फिलहाल हमें फिर से संगठित होने की आवश्यकता

दिनेश कार्तिक ने आगे अपने बयान में कहा, “मैं अपनी टीम के गेंदबाजो से भी खुश हूँ, क्योकि जिस तरह से हमने एक छोटे टोटल का बचाव करने की कोशिश की, खासकर स्पिनरों ने गीली गेंद से, वह हमारे लिए एक सकारात्मक बात है. मुझे नहीं लगता, कि बल्लेबाजों को भी ज्यादा दोष देना सही है. हम पिछले पांच दिनों में दो मैच जीते भी है.
फिलहाल हमें फिर से संगठित होने की आवश्यकता होती है. अब हमारा अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से होना है और मैं चाहता हूँ, कि आज जो भी हुआ इसे हम भूल जाये और दिल्ली के खिलाड़ी एक नई शुरूआत करे, क्योंकि वह एक अलग दिन होगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post CSKvsKKR : दिनेश कार्तिक ने सीधे तौर पर इन खिलाड़ियों को ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.