Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsKXIP : चेन्नई ने पंजाब की टीम को 5 रन से हराया, केएल राहुल की यह गलती बनी हार का कारण

आईपीएल 2019 का 18वां मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चेन्नई के एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 22 रन से जीत लिया है और पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक भी अर्जित कर लिए है.

चेन्नई ने खड़ा किया था 160 रन का सम्मानजनक स्कोर 

इस मैच का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए शेन वाटसन और फाफ डू प्लेसी ने टीम को 56 रन की एक अच्छी शुरूआत दिलाई, लेकिन टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचते-पहुंचते चेन्नई ने अपने टॉप-3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे.

इसके बाद चौथे विकेट के लिए एमएस धोनी और अम्बाती रायडू ने 60 रन जोड़े और टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन तक पहुंचा दिया.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 38 गेंदों पर 54 रन की पारी फाफ डू प्लेसी ने खेली. वहीं टीम के लिए अंत के ओवरों में एमएस धोनी ने 23 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली. किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने अपने 4 ओवर में मात्र 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.

पंजाब बना पाई मात्र 138 रन 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब टीम की शुरूआत बहुत खराब रही, टीम के मात्र 7 रन के स्कोर पर ही क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल आउट हो गए थे.

इसके बाद तीसरे विकेट के लिए केएल राहुल और सरफराज खान ने 110 रन की साझेदारी की, लेकिन यही साझेदारी पंजाब की हार का कारण भी बनी, क्योंकि दोनों बल्लेबाजों ने धीमी पारी खेली. किंग्स इलेवन पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर मात्र 138 रन ही बना पाई.

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केएल राहुल ने 47 गेंदों पर 55 रन की धीमी पारी खेली. वहीं सरफराज खान ने 58 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हरभजन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किये हैं.

यहाँ देखें मैच का पूरा स्कोरकार्ड

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post CSKvsKXIP : चेन्नई ने पंजाब की टीम को 5 रन से हराया, केएल राहुल की यह गलती बनी हार का कारण appeared first on Sportzwiki.