Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsKXIP : STATS : मैच में बने कुल 8 रिकॉर्ड, धोनी ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 के 18वें लीग मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रन के अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए है. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई शानदार और दिलचस्प रिकार्ड्स बनाये हैं. इन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.

आइये डालते हैं मैच में बने आंकड़ो पर एक नजर : 

IPL-12: Chennai to make the chances of victory today

1. चेन्नई सुपर किंग्स टीम की यह पंजाब के खिलाफ 12वीं जीत थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 19 आईपीएल मैच खेले गए थे. जिसमे से 11 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 8 मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीते हुए थे.

2. चेपक क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई की पंजाब के खिलाफ यह चौथी जीत थी. इससे पहले इस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए थे. जिसमे से 3 मैच चेन्नई की टीम ने जीते हुए थे. वहीं 2 मैच पंजाब की टीम ने जीते हुए थे.

3. आईपीएल में आज हरभजन सिंह ने क्रिस गेल को चौथी बार आउट किया. वहीं दुनियाभर की टी-20 क्रिकेट को मिलाकर उन्होंने गेल को पांचवी बार आउट किया हैं.

4. स्कॉट कुग्लेइजन ने आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया है.

5. किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज सरफराज खान ने आज अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया है.

6. फाफ डू प्लेसी ने आज अपने आईपीएल करियर का 10वां अर्धशतक लगाया.

7. केएल राहुल ने आज अपने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक लगाया. यह उनका इस आईपीएल में दूसरा अर्धशतक था.

8. एमएस धोनी ने आज अपनी टीम के लिए 23 गेंदों पर 37 रन की नाबाद पारी खेली. वह इस आईपीएल में अपनी खेली चार पारियों में से तीसरी बार नाबाद रहे हैं.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post CSKvsKXIP : STATS : मैच में बने कुल 8 रिकॉर्ड, धोनी ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.