Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsKXIP: किंग्स XI पंजाब के खिलाफ 4 बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, दिग्गज की वापसी

आईपीएल 2019 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने किंग्स इलेवन पंजाब होगी। आईपीएल के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो किंग्स इलेवन पंजाब दूसरे तो चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे स्थान पर है। हालाँकि, दोनों टीमों ने अभी तक खेले चार मैचों में तीन- तीन मैच जीते हैं। चेन्नई ने को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों करारी हार मिली थी। इस मैच को जीतकर चेन्नई पटरी पर लौटना चाहेगी।

इस मैच के लिए इस प्रकार हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम:

शेन वॉटसन

चेन्नई के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने पिछले सीजन में शानदार बल्लेबाजी की। इस सीजन वह अपने प्रदर्शन दोहराने में असफल रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने जरुर अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन इसके अलावा उनका बल्ला शांत रहा है। इस मैच से वह फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे।

फाफ डूप्लेसिस

चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब के खिलाफ अंबाती रायडू की जगह फाफ डूप्लेसिस को मौका दे सकती है। अंबाती रायडू सभी मैचों में फ्लॉप रहे हैं और यही वजह है कि उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ सकता है।

सुरेश रैना

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सुरेश रैना ने इस सीजन में कई अच्छी शुरुआत की है लेकिन वह लम्बी पारी नहीं खेल पाए हैं। चेन्नई को बल्लेबाजी में बड़ा स्कोर बनाना है तो रैना को लम्बी पारी खेलना चाहेंगे।

केदार जाधव

केदार जाधव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक बनाया था लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। वह तेजी से रन बनाने में असफल रहे थे। वह इस मैच में फिर से बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी मुम्बई इंडियंस के अनुभवी गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाए। धोनी ने 21 गेंद में 12 रनों की पारी खेली थी। वह मुंबई के मैच को भूलाकर यहाँ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

सैम बिलिंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स

इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को इस सीजन एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला है। ड्वेन ब्रावो की हैमस्ट्रिंग की वजह से उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है। उनके खेलने से चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाज को मजबूती मिलेगी।

रविन्द्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स

ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा ने पिछले काफी समय से बल्ले से अपनी छाप नहीं छोड़ी है। उन्होंने गेंदबाजी में बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है लेकिन बल्ले से असफल रहे हैं। इस मैच में वह दोनों से अपनी भूमिका निभाना चाहेंगे।

हरभजन सिंह

सीजन के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले हरभजन सिंह को पिछले दो मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। भज्जी अच्छी फॉर्म में हैं और चेन्नई उनके स्पिनरों के इस मददगार पिच पर एक बार फिर मौका दे सकती है।

दीपक चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इस सीजन पॉवरप्ले में शानदार गेंदबाजी की है। मुंबई के मैच को छोड़ दें तो उन्होंने पहले तीनों मैच में एक साथ चार ओवर डाल दिए थे। पंजाब के पास केएल राहुल और क्रिस गेल जैसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं। चाहर पर उन्हें रोकने की जिम्मेदारी होगी।

इमरान ताहिर

चेन्नई सुपर किंग्स

अनुभवी लेग स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने अभी तक सभी टीमों को परेशान किया है। कोई भी बल्लेबाज उनकी फिरकी के सामने खुलकर अपने शॉट नहीं खेल पाया है। यह पंजाब के अनुभवहीन मध्यक्रम में पानी फिरकी में फंसाना चाहेंगे।

मोहित शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मोहित शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की थी। ब्रावो के नहीं होने पर अंतिम ओवरों में बल्लेबाजों को रोकने की जिम्मेदारी मोहित पर ही होगी। वह पिछले सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के साथ ही थे और उन्हें बल्लेबाजों के बारे में अच्छे से पता है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post CSKvsKXIP: किंग्स XI पंजाब के खिलाफ 4 बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, दिग्गज की वापसी appeared first on Sportzwiki.