Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsKXIP: मैच से पहले मुश्किल में चेन्नई सुपर किंग्स, टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस के हाथों सीजन की पहली हार मिली थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये इस मैच को मुंबई ने 37 रनों से अपने नाम किया था। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने ड्वेन ब्रावो के अंतिम ओवर में 29 रन ठोक दिए और यही टीमों की हार और जीत का अंतर बना।

ड्वेन ब्रावो हुए थे चोटिल

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी। इसी वजह से बल्लेबाजी के दौरान भी उन्हें रन दौड़ने में दिक्कत हो रही थी।

मैच के बाद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी ड्वेन ब्रावो के हैमस्ट्रिंग के बारे में बताया था। अब चेन्नई को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 6 अप्रैल को सीजन का अपना पांचवां मैच घरेलू मैदान पर खेलना है।

सीईओ ने दिया बयान

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ड्वेन ब्रावो के खेलने पर फ्रेंचाइजी के सीईओ ने बयान दिया है। उन्होंने अभी साफ़ नहीं किया है कि वह अगले मैच में खेलेंगे या नहीं। सीईओ के.एस. विश्वनाथन ने कहा,

“ब्रावो स्कैन से गुजरेंगे और परिणाम शुक्रवार शाम तक ही पता चल पाएंगे। तभी हमारे पास उसकी चोट के बारे में स्पष्ट तस्वीर होगी। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जायेगा।”

एकमात्र डेथ ओवर स्पेशलिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी शानदार है लेकिन उनके पास डेथ ओवर में गेंदबाजी करने के लिए सिर्फ ड्वेन ब्रावो का विकल्प है। ब्रावो मुंबई के खिलाफ भले ही महंगे साबित हुए थे लेकिन इस सीजन उनके नाम 7 विकेट दर्ज हैं।

पर्पल कैप की रेस में वह चौथे स्थान पर हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की बल्लेबाजी बेहतरीन है और वह अगले मैच के लिए फिट नहीं होते हैं तो टीम की परेशानी बढ़ सकती है। यह मुकाबला 6 अप्रैल को शाम 4 बजे से एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जायेगा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post CSKvsKXIP: मैच से पहले मुश्किल में चेन्नई सुपर किंग्स, टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल appeared first on Sportzwiki.