Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsKXIP: चेन्नई सुपर किंग्स की बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद ट्विटर पर छाये अश्विन, लोगों ने बांधे तारीफों के पूल

आईपीएल 2019 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की टीम में क्रिस गेल और एंड्रू टाई को जगह मिली वहीं सीएसके ने हरभजन सिंह, फाफ डूप्लेसिस और स्कॉट कुगलेइजन को जगह मिली।

चेन्नई सुपर किंग्स की अच्छी शुरुआत

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज इस सीजन में लगातार फ्लॉप हो रहे थे। इस समय में अंबाती रायडू की जगह टीम ने फाफ को सलामी बल्लेबाज की जिम्मदारी दी। उन्होंने शेन वॉटसन के साथ पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े थे।

पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल दिख रहा था और फाफ डूप्लेसिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज मध्य के ओवरों में खुलकर नहीं खेल पाया। उन्होंने 38 गेंद में 54 रनों की पारी खेली वहीं सुरेश रैना का फ्लॉप शो जारी रहा।

अश्विन की शानदार कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अंत में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन इसके बावजूद रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी शानदार रही। उन्होंने मैच की परिस्थिति के अनुसार गेंदबाजी में बदलाव किया। इसके साथ ही उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की।

आईये देखते हैं किसने क्या कहा:

 

 

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post CSKvsKXIP: चेन्नई सुपर किंग्स की बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद ट्विटर पर छाये अश्विन, लोगों ने बांधे तारीफों के पूल appeared first on Sportzwiki.