इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के रोमांच के बीच सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम का विश्व कप के लिए चयन होने जा रहा है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले इस क्रिकेट विश्व कप के लिए उन 15 खिलाड़ियों का चयन होना है जिन पर भारतीय टीम को विश्व कप जीताने की जिम्मेदारी रहेगी।
भारतीय टीम के चयन से पहले पूर्व क्रिकेटर बता रहे हैं अपनी फेवरेट टीम
ऐसे में जब क्रिकेट जगत के सबसे बड़े महाकुंभ विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन होना जा रहा है तो हर किसी का ध्यान इसी पर लगा हुआ है।

जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक तो हैं ही साथ ही भारतीय क्रिकेट के पूर्व क्रिकेटरों को भी विश्व कप की टीम के चयन का इंतजार है। लेकिन पूर्व क्रिकेटर अपनी मनपंसद टीम बताने से पीछे नहीं रह रहे हैं।
आकाश चोपड़ा ने भी विश्व कप के लिए बताए अपने फेवरेट 15 खिलाड़ी
सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों को चुना जाता है और उससे ठीक एक दिन पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने फेवरेट 15 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं।

आईपीएल में हिंदी और अंग्रेजी कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे आकाश चोपड़ा ने रविवार को ट्वीट के जरिए विश्न कप में भारतीय टीम के 15 फेवरेट खिलाड़ियों के नाम बताए हैं।
आकाश चोपड़ा विजय शंकर की जगत पंत को करना चाहते हैं शामिल
इस टीम में आकाश चोपड़ा ने वैसे तो कई तय नाम ही बताए हैं जिनका चुना जाना तय है लेकिन कुछ मामलों में आकाश चोपड़ा की सोच जुदा है। जिसमें उन्होंने विजय शंकर की जगह ऋषभ पंत को ही बेहतर माना है।
तो वहीं भारतीय टीम के लिए पिछले करीब 2 साल से सबसे अबूझ पहेली बन चुकी नंबर चार के लिए अंबाती रायडू को ही बेस्ट माना है साथ ही आकाश चोपड़ा का साफ मानना है कि रायडू इंग्लैंड की पिच पर नंबर चार के लिए सही विकल्प हैं।
My #CWC Team
Rohit
Dhawan
Kohli
Rayudu
Dhoni
Kedar
Hardik
Chahal
Kuldeep
Bhuvi
Bumrah
Shami
Rahul
Pant
Khaleel/ChaharPick 4 seamers. It’s England.
Rayudu over anyone who ‘might’ be successful
Pant over Shankar—latter isn’t bowling so went for the better striker #AakashVani— Aakash Chopra (@cricketaakash) April 15, 2019
इसके अलावा चौथे पेसर के रूप में भी आकाश चोपड़ा ने चौंकाने वाले विकल्प बताए हैं। चोपड़ा चाहते हैं कि चौथे सीमर के रूप में खलील अहमद या दीपक चाहर को चुना जाए, चोपड़ा की टीम देखें तो पहली बार 5 युवा खिलाड़ी विश्वकप टीम का हिस्सा होंगे, तो वहीं 10 खिलाड़ी पिछले बार भी विश्वकप टीम का हिस्सा थे।
ये है आकाश चोपड़ा के द्वारा चुनी गई टीम
विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेन्द्र सिंह धोनी,केएल राहुल, अंबाती रायडू, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, खलील अहमद या दीपक चाहर.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post CWC 2019- आकाश चोपड़ा ने सार्वजनिक किया विश्वकप की 15 सदस्यीय टीम, पहली बार विश्वकप टीम का हिस्सा होंगे ये 5 खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.