इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में कुछ ही दिनों यानि 15 अप्रैल को भारतीय टीम का चयन होना है। भारतीय टीम की 15 सदस्यीय टीम में कई नाम तो पहले से तय हैं तो कुछ नामों के लिए सेलेक्टर्स को माथापच्ची करनी होगी। जो 15 अप्रैल को ही साफ हो पाएगा।
विश्व कप में भारतीय टीम के साथ जाएंगे कुछ रिजर्व तेज गेंदबाज
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में नेट प्रैक्टिस करवाने के लिए बीसीसीआई इन 15 खिलाड़ियों के अलावा कुछ और गेंदबाजों को रिजर्व के रूप में इंग्लैंड भेजेगा।

बीसीसीआई विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन होने वाले गेंदबाजों को पूरी तरह से फिट रखने के लिए रिजर्व गेंदबाजों को भेजना का मन बना रहा है और आईपीएल में खेल रहे कुछ युवा गेंदबाजों को ये मौका मिल सकता है।
विश्व कप टीम के साथ जाएंगे तीन अतिरिक्त तेज गेंदबाज- बीसीसीआई सूत्र
बीसीसीआई तीन तेज गेंदबाजों को इंग्लैंड भेजने का मन बना रहा है। बीसीसीआई चाहता है कि भारतीय टीम के बल्लेबाजों को गुणवत्ता वालें तेज गेंदबाज मिले जिससे कि प्रैक्टिस सही से हो सके।

बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से इसको लेकर कहा गया कि
“तीन सीमर मुख्य गेंदबाजों के रूप में भारतीय टीम के साथ यात्रा करेंगे। लेकिन अगर कोई वहां चोटिल होता है तो क्या होगा? हम नहीं चाहते हैं कि ऐसी स्थिति में आखिरी समय में किसी गेंदबाज को भेजे। इसके बजाय हम तीन बैक-अप गेंदबाजों का चयन करेंगे जो पूरे विश्व कप के लिए वहां मौजूद रहेंगे। अगर कोई चोटिल होता है तो तत्काल प्रतिस्थापन्न के रूप में मिल सके।”
बीसीसीआई पहले भी कर चुकी है ऐसा फैसला
ये पहला मौका नहीं होगा जब बीसीसीआई किसी विदेशी दौरे पर भारतीय टीम की स्क्वॉड के साथ कुछ अतिरिक्त गेंदबाजों को भेज रही है। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है।

भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज पहले शिकायत कर चुके हैं कि उन्हें नेट्स में अच्छे गेंदबाज नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने बल्लेबाजों को बेहतर प्रैक्टिस करवाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर आवेश खान और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज तो एशिया कप के लिए शाहबाज नदीम और मयंक मार्कंडेय जैसे स्पिन गेंदबाजों को भेजा था।
तो वहीं इंग्लैंड दौरे पर भी सिद्धार्थ कौल, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान जैसे तेज गेंदबाजों को नेट प्रैक्टिस के लिए भेजा था।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post CWC 2019- विश्वकप के लिए बुमराह, शमी और भुवनेश्वर कुमार के अलावा इन 3 गेंदबाजों को बीसीसीआई भेजेगा इंग्लैंड appeared first on Sportzwiki.