Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CWC 2019- विश्व कप के लिए चुनी गयी भारतीय टीम देख समझ से परें हैं चयनकर्ताओं के ये 5 फैसले

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए एक बड़े इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का चयन कर लिया गया है। सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने मुंबई में विश्व कप के लिए उन 15 खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगायी है जिन पर अब खिताब जीताने की जिम्मेदारी रहेगी।

भारतीय टीम के चयन में ये हैं पांच चौंकाने वाले फैसले

पूरे भारत देश की नजरें आज के दिन चयनकर्ताओं के फैसले पर थी जिसमें इंतजार था कि आखिर किन 15 खिलाड़ियों पर सेलेक्टर्स अपनी मुहर लगाएंगे। भारतीय टीम के चयन में कई खिलाड़ियों के नाम तो पहले से तय थे।

लेकिन सेलेक्टर्स ने कुछ ऐसे फैसले किए हैं जो वाकई में हैरान करने वाले रहे हैं। तो आपको हम इस रिपोर्ट में बताते हैं चयनकर्ताओं के पांच चौंकाने वाले फैसले….

अंबाती रायडू को सिरे से नजरअंदाज

भारतीय टीम के लिए इस विश्व कप में सबसे ज्यादा नंबर चार को लेकर बात चल रही थी। इस नंबर पर पिछले कुछ समय से कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया लेकिन कोई खिलाड़ी अपने आपको स्टेबलिश नहीं कर सका।

लेकिन इसी बीच न्यूजीलैंड के दौराे पर अंबाती रायडू ने नंबर चार पर विश्वास दिखाया था। उम्मीद थी की रायडू को टीम में चुना जाएगा लेकिन हालिया फॉर्म के कारण अंबाती रायडू को नहीं चुना गया जो वाकई में हैरान करने वाला फैसला है।

ऋषभ पंत की जगह पर दिनेश कार्तिक को चुनना

भारतीय क्रिकेट टीम में पहले विकेटकीपर के रूप में तो महेन्द्र सिंह धोनी ही हैं, लेकिन दूसरे विकेटकीपर की रेस में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही थी।

इनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए तो उम्मीद की जा रही थी कि ऋषभ पंत को पहली बार विश्व कप का टिकट मिलना तय है लेकिन आईपीएल में खराब फॉर्म के बाद भी सेलेक्टर्स ने अनुभवी दिनेश कार्तिक को चुन कर ऋषभ पंत का पहली बार विश्व कप खेलने के सपने को बढ़ा दिया है।

इंग्लिश कंडिशन में तीन स्पिनर्स को चुनना

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में है और हर कोई जानता है कि इंग्लिश कंडिशन तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम में तीन स्पिनर्स को चुना गया।

टीम में तीन स्पिनर्स के रूप में कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल के अलावा रविन्द्र जडेजा को मौका दिया गया। अब सवाल है ये कि जहां प्लेइंग इलेवन में ही 1 स्पिन गेंदबाज की जरूरत होगी तो तीन स्पिनर्स को क्यों चुना गया।

चौथे पेसर्स को नहीं दी तरजीह

इंग्लैंड की परिस्थिति तेज गेंदबाजों के लिए बहुत ही अनुकूल है ऐसे में इस पिच पर भारत की 15 सदस्यीय स्क्वॉड में चार तेज गेंदबाजों को चुने जाने की पूरी उम्मीद की जा रही थी।

लेकिन चयनकर्ताओं ने चौंकाते हुए इस स्क्वॉड में 3 तेज गेंदबाजों को ही चुनना सही समझा। टीम में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को मौका दिया लेकिन चौथा तेज गेंदबाज नहीं दिख रहा है।

विजय शंकर को खराब फॉर्म के बाद भी टिकट देना

भारतीय क्रिकेट टीम के चयन से पहले आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजरें थी। जिसमें हाल के समय में भारतीय टीम के लिए खेले उन खिलाड़ियों पर नजरें थी जिसने उम्मीद की जा रही थी।

इन खिलाड़ियों में ऑलराउंडर विजय शंकर को भी खास उम्मीद तो थी लेकिन शंकर ने इस आईपीएल में निराश किया है। ऐसे में ये समझा जा रहा था कि उन्हें विश्व कप का टिकट नहीं मिलेगा लेकिन विजय शंकर पर चयनकर्ताओं का भरोसा हैरान कर रहा है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post CWC 2019- विश्व कप के लिए चुनी गयी भारतीय टीम देख समझ से परें हैं चयनकर्ताओं के ये 5 फैसले appeared first on Sportzwiki.